नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महिला शिक्षकों व प्रधानाध्यापिका के बीच हुई मारपीट की पुलिस में शिकायत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 13,994 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय संझवल में शनिवार सुबह उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने को लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापक व महिला सहायक अध्यापकों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए आमादा फौजदारी हो गए। मारपीट की घटना में एक सहायक अध्यापक चोटिल हो गई। अध्यापको को आपस में लड़ता देख विद्यालय में मौजूद नौनिहाल भयभीत होकर कक्ष से बाहर निकल गए और विवाद शांत होने का इंतजार करने लगे। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।पीड़ित सहायक अध्यापिका नेहा जैन व प्रिया बर्मा ने जानकी नगर पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे के आसपास वह विद्यालय पहुंची और प्रधानाध्यापक कार्यालय से उपस्थिति पंजिका अपने कक्ष में ले जाकर हस्ताक्षर करने लगे इसी बात से नाराज होकर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कहकशां बेगम व सहायक अध्यापिका तरन्नुम परवीन कमरे में आकर गली गलौज देते हुए डंडे से पिटाई कर दी और कार्यालय से दोबारा उपस्थित पंजिका को कक्ष में लाने पर जान से मारने की धमकी दी। वही प्रधानाध्यापिका कहकशा बेगम का कहना कि दोनों महिला टीचर प्रतिदिन विद्यालय देर से पहुंचती हैं। कहांसुनी हुई है।मारपीट का आरोप गलत है। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जानकीनगर पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रसेन वर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है।जांच की जा रही है। प्रधान दीप नारायण तिवारी ने बताया कि विद्यालय में अक्सर शिक्षकाओं के बीच झगड़ा विवाद होता रहता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!