नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बाधित विद्युत आपूर्ति की बहाली के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, नया ट्रांसफार्मर लगवाने की उठाई मांग

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 11,251 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। ब्लॉक क्षेत्र के बरेली बिश्रामपुर गांव पंचायत में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले आठ दिनों से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर जलने से करीब पैंतीस घरों में अंधेरा छाया हुआ है। वहीं बिजली न रहने से विद्युत चालित मशीनें बंद पड़ी है और भीषण गर्मी मे लोग परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है की शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मूकदर्शक बने हुए हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दिया कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इटियाथोक विकासखंड के बरेली बिश्रामपुर गांव पंचायत के मजरे पठानपुरवा व विश्रामपुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर आठ दिन पूर्व अचानक धू-धू कर जल उठा। ट्रांसफार्मर जलने से पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीण संजय मिश्र, बावन प्रसाद, कल्लू यादव, राम शोहरत, राम मनोरथ, रफीक मोहम्मद, राजेंद्र यादव, रियाज, उस्मान, राजेंद्र पांडे, चंद्रभान, रामतीरथ आदि लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर को लेकर स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया गया। बिजली न रहने से लोग मोबाइल फोन दूसरे गांव में ले जाकर चार्ज कर रहे हैं। इटियाथोक पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!