नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दशको संघर्ष के बाद भी नहीं मिली बिजली, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,804 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

रुपईडीह, गोण्डा।गाँव मे विजली की व्यवस्था न होने से खफा ग्रामीणों ने “विजली नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाकर बुधवार सुबह प्रदर्शन किया और चुनाव के वहिष्कार की घोषणा की है। लोगो ने कहा की बिजली नहीं होने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहता है। घरों में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। मोबाइल व इमरजेंसी लाइट चार्जिंग के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता है। आक्रोषित ग्रामीणों ने बताया की कई बार सम्बंधित विभाग के जिम्मेदारो समेत जनप्रतिनिधियों से लिखित व मौखिक तौर पर विजली लगवाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूरा मामला रुपईडीह ब्लाक के भोपालपुर ग्राम पंचायत से जुड़ा हुआ है। यहाँ के भोपालपुर ख़ास व महावत डेरा मजरे मे आज तक लोगो को विजली नसीब नहीं हुई। हो रही परेशानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को गाँव मे प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया। रोहित, पहलवान, तुलसीराम, सत्यनरायन, बीपत, अवधेश, संजू देवी, ललिता, गुड़िया, मानी देवी, पूनम, गौरीशंकर, मोतीलाल, नवरंग सिंह, हिटलर, सालिकराम, तुफैल, राकेश, आमिर खान, अमृतलाल आदि लोगों का कहना है कि यहाँ विजली के लिए लगातार कई वर्षो से वह सभी और उनके प्रधान संघर्ष कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय आलाधिकारियों से गुहार लगाई गई। सभी तरफ से विजली लगवाने का आश्वासन भी मिला, लेकिन अबतक गाँव मे बिजली नहीं आई। जिम्मेदारो द्वारा किए गये वादे के अबतक पूर्ण न होने पर तंग आकर ग्रामीणों ने वोट के बहिष्कार का मन बना लिया है। लोगों का सीधा कहना है, कि विजली की मांग हमलोग कई वर्षों से लगातार कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिम्मेदारो द्वारा किए गए झूठे वादे से अब लोग उब चुके हैं। प्रधान प्रतिनिधि कमलेश पासवान ने बताया कि दोनों मजरो को मिलाकर करीब 190 घर है और दोनों जगह की आबादी लगभग 900 है। बताया की साल 2014 से यहाँ जगह जगह पोल खडे है लेकिन उनपर तार, केबिल व ट्रांसफर्मर लगाकर गाँव मे अभी तक विजली आपूर्ति नहीं पहुँचाई गई, जबकि उन्होंने कई बार लिखा पढ़ी की है। इस दशा मे लोगों को अनेक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया की पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय तो बना है लेकिन विजली उपलब्ध न होने से तमाम दिक्क़त आती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!