विश्नोहरपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग, दर्जनों बकरियां जलकर खाक
1 min read
18,006 views
नवाबगंज थाना क्षेत्र के विश्व नोहरपुर गांव में सुबह लगभग 10 बजे विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने से लगभग एक दर्जन बकरियां जलकर मर गई।
गनीमत यह रही कि बगल में ही सांसद कैसरगंज का इंडोर स्टेडियम है। जहां पर सुबह कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण भूषण शरण सिंह अपने सहयोगियों के साथ जिम कर निकल रहे थे। अचानक आग लगते ही वह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। पावर हाउस पर सूचना देकर बिजली कटौती कराने के बाद सहयोगियों के साथ आग बुझाने में स्वयं जुट गए। सांसद आवास के सभी पानी के मोटर चालू करा कर आज पर किसी तरह काबू पाया गया । तब तक लगभग एक दर्जन बकरियां जल चुकी थी।
लेकिन कुश्ती संघ अध्यक्ष की अगुवाई में उनके सहयोगियों ने आग पर काबू पा लिया।
