नाबालिग को षड्यंत्र के तहत भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
1 min read
14,235 views
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक, गोण्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग लड़की को गांव के ही रहने वाले युवकों द्वारा षड्यंत्र के तहत भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त घटना में शामिल एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि वादी ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति उसके नाबालिग बहन को षड्यंत्र के तहत बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर स्थानीय थाने में आरोपी साबिर के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस लड़की की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। पीड़िता के बयान के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 366, 376, 120बी, 3/4 पास्को एक्ट बढ़ोतरी कर आरोपितों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को उ0नि0 विवेक कुमार व उनकी टीम के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर इटियाथोक रेलवे स्टेशन के पास से उपरोक्त मुकदमे में वांछित शहजाद अली व आरिफ उर्फ मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मुकदमे के अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
