नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सड़क हादसे में हिरण की दर्दनाक मौत, वन कर्मियों ने किया अंतिम संस्कार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 9,876 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय कस्बे से सटे पारासराय पंचायत स्थित तिवारी धर्मकांटा के समीप गोंडा बलरामपुर राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक हिरन की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों नें पंचनामा भरवाकर मृत हिरण का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया। बता दें कि वर्तमान समय में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से क्षेत्र के ज्यादातर तालाब पोखरे सूख चुके हैं। जंगली जानवर पानी की तलाश में इधर उधर भटकते हुए ग्रामीण क्षेत्र में आकर अक्सर कुत्तों के हमले व सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार सुबह पारासराय स्थिति धर्मकांटा के समीप ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला। गोंडा बलरामपुर रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक हिरन की दर्दनाक मौत हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!