नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कार की टक्कर से गंभीर घायल साइकिल सवार बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 11,658 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। थाना क्षेत्र के गोंडा बलरामपुर राजमार्ग पर तिवारी धर्मकांटा के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोंडा भिजवाया। वहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक, इटियाथोक थाना क्षेत्र के पण्डरी परासराय गांव निवासी बाबूराम चौधरी (55) पुत्र बहादुर बुधवार दोपहर को पारासराय पंचायत स्थित शाहबान भट्टे पर ईट का पैसा जमा करने के लिए आए थे। साइकिल से वापस घर जाते समय पारासराय स्थित तिवारी धर्मकांटा के समीप तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग साइकिल समेत उछलकर कार की बोनट पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वही साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन फानन में उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल मे इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस आकस्मिक घटना से स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार त्रिवेदी ने बताया की कार समेत एकडंगा निवासी चालक साकिव को हिरासत में ले लिया गया है और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!