नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

धार्मिक अनुष्ठान का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,556 views

 

प्रदीप कुमार गुप्ता

मसकनवा गोंडा:-आदर्श जनता इंटर कॉलेज पायरखास में धार्मिक अनुष्ठान और सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया।मंगलवार की देर शांम शत चंडी महान यज्ञ स्थल पर पंडित अवधेश कुमार मिश्रा ने सांसद कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया और विधायक प्रभात कुमार वर्मा के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कराया। सस्वर सुंदर कांड का पाठ किया गया।अनेक धार्मिक अनुष्ठान किया गया।प्रबंधक श्री मिश्र स्वरचित साहित्यिक काव्य पाठ कर भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि सुंदर कांड का पाठ करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। बजरंग बली सभी देवों में सर्वश्रेष्ठ है। इनका पूजन अर्चन काफी सरल और सहज है। आसानी से अपने भक्तों की इच्छाओं को पूरा करते हैं। सभी ने जम कर प्रशंसा किया। सासंद राजा भैया ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हम लोग अवध से जुड़े हुए हैं। 25 किलोमीटर की दूरी पर भगवान राम का मंदिर बना और राम लला का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र,प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा,डॉ विजय बहादुर सिंह, राकेश वर्मा, अर्जुन सिंह, दिनेश शुक्ल,भूपेश मिश्रा, श्रवण शुक्ल,जितेन्द्र पाण्डेय, विष्णु विवेक शुक्ला राम कुमार गुप्ता, राजन सिंह, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, राजेश पाठक, जगदीश पाठक, विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शशिबाला सिंह, राजेंद्र वर्मा, राम शंकर मौर्य, शांति भूषण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!