नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 के शुभारंभ पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

1 min read

 4,476 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा। महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 के शुभारंभ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन से सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी। इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है।विक्रम संवत को भारत के अलग अलग राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी आदि नामों से मनाया जाता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को बड़े लक्ष्य को लेकर के आगे बढ़ने को कहा। गोष्ठी में सतपाल सिंह, चंद्रशेखर, पवन गुप्ता, रंजीत कुमार, उमेश चंद्र गुप्ता, कुंवर भगवती सिंह,आदि भी अपने विचार रखे। गोष्ठी का संचालन अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम में स्वीप योजना के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु छात्र-छात्राओं को मतदाता संकल्प पत्र बांटा गया तथा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्र उत्सवी को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!