ज्ञान यज्ञ मे रस की अमृतमय बरसा से सराबोर हुए त्रिलोक अपार्टमेंट के निवासी, 30 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक त्रिलोक अपार्टमेंट इंद्रप्रस्थ विस्तार
1 min read
3,965 views
श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ मे रस की अमृतमय बरसा से सराबोर हुए त्रिलोक अपार्टमेंट के निवासी 30 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक त्रिलोक अपार्टमेंट इंद्रप्रस्थ विस्तार दिल्ली 92 में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री महेश पांडे जी द्वारा श्रोता जनों को अपनी रसमई वाणी के द्वारा रसास्वादन कराया गया व्यास पीठ से आचार्य श्री महेश चंद्र पांडे ने कहा भगवान इस भूतल पर नाना प्रकार की लीलाएं करते रहते हैं उनकी लीलाओं को कह पाना संभव नहीं भगवान ने युग युगान्तर मे अनेकों जन्म लेकर भक्तों के लिए लीलाएं की है भगवान किसी को कुछ भी दे सकते हैं पर किसी के अहंकार को सहन नहीं करते चाहे देवी, देवता, मनुष्य,नाग,ऋषि,मुनि आदि कोई भी हो मद आने पर भगवान मद को चूर-चूर कर देते हैं क्योंकि अहंकार ही भगवान का भोजन हैं इसलिए कभी भी भूल कर अहंकार नहीं करना चाहिए अहंकार को त्याग कर भगवान की भक्ति में जीवन जीना चाहिए श्रीमद् भागवत हमें यही शिक्षा देती हैं जीवन हमें हर दिन भक्ति के लिए मिला हैं इसीलिए यह सात दिवसीय कथा सुनने से मनुष्य के पाप तत्काल नष्ट हो जाते हैं 7 दिन कथा के बाद हवन के साथ इस महा आयोजन का समापन किया गया इस अवसर पर नित्य प्रति संत भक्तों का आगमन होता ही रहा।सर्वप्रथम श्री श्याम खाटू जी के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री प्रदीप गुप्ता पुष्प, मनीष शर्मा, आदिशक्ति मां ज्वाला शक्तिपीठ ज्वाला जी (हिमाचल) के पीठाधीश्वर श्री प्रशांत शर्मा जी, श्री भगवान राम की नगरी अयोध्या से दसरथगद्दी के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री बृजमोहन दास (अयोध्या) एवम ब्रज से भी प्रमुख मंदिरों के सेवायत भगवान के प्रतिनिधि बनकर कथा स्थल पर पधारे विश्व प्रसिद्ध श्रीराधा रानी मंदिर से आचार्य श्री हरिओम
गोस्वामी जी, छत्र वन बिहारी जी मंदिर छाता एवम गुड़गांव में श्री बजरंग धाम से भागवत प्रवक्ता श्री ठाकुर जी महाराज, श्रीधाम वृंदावन ठाकुर श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर एवम श्री ठाकुर स्नेह बिहारी के अधिकारी श्री करण कृष्ण गोस्वामी, श्री गिर्राज महाराज गोवर्धन मानसी गंगा मुखारविंद पुजारी परिवार से एवम दैनिक हिंद आत्मा समाचार पत्र जिला संवाददाता मथुरा से श्री कन्हैया शर्मा, वैष्णवी, रेलवे सलाहकार समिति रेल मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव,अजय, आनंद,धर्मेंद्र शर्मा,सुनील शरीन ने भी श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा श्रवण किया आए हुए अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रविंद्र गुप्ता को परिवार सहित अपना आशीर्वाद प्रदान किया श्री रविंद्र गुप्ता जी द्वारा सभी को पटका एवं श्री राम की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्री रविंद्र गुप्ता जी ने कहा बिना भगवान की कृपा के यह सब करना संभव नहीं श्री लाडली लाल जू की असीम कृपा से यह महायज्ञ किया गया है मेरी प्रभु से कामना है ऐसे ही प्रभू कृपा करते रहें।
