नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लोकसभा वालेंटियर्स सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं मे भरा जोश

1 min read

 4,610 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा।सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा 59 लोकसभा क्षेत्र गोंडा के सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन का आयोजन मनकापुर स्थित आर पी इंटर कॉलेज में किया गया।
इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सहित सांसद कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया, मनकापुर विधायक एवं पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक गौरा प्रभात वर्मा,विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे,गोंडा बलरामपुर से एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, सोशल मीडिया के जिला के संयोजक अविनाश जायसवाल, राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी,दीपक अग्रवाल, अनुपम प्रकाश मिश्रा, राघवेंद्र ओझा पट्टू इत्यादि मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर इंडि गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। इंडि गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी जी पर चाहे कितने भी हमले कर ले प्रधानमंत्री मोदी रुकने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
जिसने जिसने देश को लूटा है उसे अब लौटना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है।
इंडि गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है।यहां सब देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उसके भ्रष्टाचार पर चर्चा ना हो।
उन्होंने आगे कहा कि इस घमंडीया गठबंधन के काम क्या है उनके काम है कि जितना हो सके लूटो। हर दिन एक नया झूठ बोलो।मोदी जी को गाली दो। देश को बदनाम करो। हिंदू धर्म को गाली दो। जमकर घोटाले करो। जांच एजेंसीया जब नोटिस दे तो इग्नोर करो। कार्रवाई हो तो कोर्ट पहुंचो।कोर्ट भी फटकार लगाई तो विक्टिम कार्ड खेलो। देश के लोकतंत्र पर खतरा बताओ। जनता को गुमराह करो। सारे चोर इकट्ठे हो जाओ जोर-जोर से बोलो छाती पीठ पीठ कर बोलो कि भ्रष्टाचार बचाओ।
इनकी टोली को देखिएगा तो पता चलेगा कि जो भ्रष्टाचारी हैं, वो भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में है या बेल पर हैं। वह भ्रष्टाचार बचाओ रैली निकाल रहे हैं।
यह लोग देश की शक्ति का अपमान करते हैं। शाहजहां शेख जैसे अपराधी पर चुप रहते हैं। उदय निधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर चुप रहते हैं। रामचरितमानस के अपमान पर चुप रहते हैं। हिंदू देवी देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं।
केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी को आप सब जानते हैं कि इसने किस तरह के भ्रष्टाचार किया है, इस बात को सारा देश जानता है। उनके परिवार वाद से उत्तर प्रदेश की जनता पीड़ित रही है।
सपा पार्टी कभी कांग्रेस को देश की सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी कहा करती थी आज उन्हीं के साथ बनी हुई है।
सनातन धर्म और रामचरितमानस पर आपत्तिजनक बयान देने के बावजूद सपा अध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कोई कार्यवाही नहीं की।
अपने नाम में समाजवादी लेकर चलने वाले इस पार्टी के शीर्ष नेता को समाज और जनता की नहीं अभी तो सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।
उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस बताएं की इनकम टैक्स में जो नोटिस दिया है वह सही है या गलत?
आज के सम्मेलन में भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंकित सिंह जिला सहसंयोजक आशीष सिंह सत्येंद्र श्रीवास्तव रतनदेव तिवारी पिंकू शुक्ला गिरजाशंकर पांडेय आनंद दुबे कल्पनाथ कुरील निखिल, गौरा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक रामराज शर्मा मेहनौन विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक शिवानंद पांडे, मनकापुर संजय यादव, दुर्गेश अवस्थी, प्रदेश से निखिल सिंन्हा अवध क्षेत्र सोशल मीडिया सहसंयोजक मनोज त्रिवेदी सहित हजारों की संख्या में सोशल मीडिया के वालंटियर उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!