नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रेल कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत सूचना पर पहुंचे आरपीएफ तथा थाना मोतीगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,083 views

 

यज्ञ नारायण त्रिपाठी

मोतीगंज गोंडा : गोंडा बस्ती रेल मार्ग पर मोतीगंज झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह बीसीएन मालगाड़ी की चपेट में आने से एक रेल कर्मी जो गैंगमैन का कार्य करता था मौत हो गई मौत की सूचना स्टेशन मास्टर मोतीगंज द्वारा मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को दी गई तथा आरपीएफ इंस्पेक्टर मनकापुर उदय राज सिंह को दी गई सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष मोतीगंज व आरपीएफ के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोतीगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज सिंह ने बताया कि घटना भोर सुबह की है और आरपीएफ इंस्पेक्टर को सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा सुबह 4 बजकर 34 मिनट मिला वही सूचना मोतीगंज थाना अध्यक्ष को भी दी गई सूचना पाते ही मोतीगंज थाना अध्यक्ष उप निरीक्षक त्रिपुरारी ओझा वह अन्य पुलिसकर्मी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पाने पर आरपीएफ के भी उप निरीक्षक आनंद मोहन सिंह मैं पुलिस बल के साथ पहुंचे घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र की पिकोरा गांव के निकट की है जो मोतीगंज थाना क्षेत्र में आता है मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है प्रतिभा सिंह ने बताया कि मृतक का नाम राम सिंगर ट्रैकमैन के पद पर गैंग संख्या 20 में कार्यरत था वही रेलवे विभाग के जेई रंजीत कुमार रंजन ने बताया घटना मालगाड़ी संख्या बीसीएन से हुई है जो गोंडा से गोरखपुर की तरफ जा रही थी मृतक राम सिंगर की उम्र 58 वर्ष बताई जा रही है आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज सिंह ने बताया कि मृतक के घर सूचना भेज दी गई है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!