नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बाल बाल बचे विधायक , गाड़ी से अचानक टकराया नीलगाय 

1 min read

 4,858 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह

गोंडा l तरबगंज से गोंडा जा रहे तरबगंज भाजपा के लोकप्रिय विधायक प्रेम नारायण पांडे की गाड़ी से अचानक एक नीलगाय टकरा गयी जिससे विधायक की गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।इस दुर्घटना के होते ही लोग हड़बडा गये पर जब गाडी रोककर विधायक सहित सभी ने देखा तो गाडी छतिग्रसत हुआ था पर गाडी मे सवार सभी सुरक्षित थे।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे अपने वहान पर सवार होकर तरबगंज से जनपद मुख्यालय जा रहे थे, जैसे ही वह तरबगंज थाना क्षेत्र के चंदा चौराहे के पास पहुचे उनके फार्च्यूनर से एक नीलगाय टकरा गयी जिससे एक तेज आवाज निकली लोग हड़बडा गये । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नीलगाय की टक्कर होते ही तेज आवाज सुनाई दिया जब आवाज की दिशा मे देखा गया तो स्थानीय लोकप्रिय भाजपा विधायक का काफिला देख लोग चौंक पड़े और दौडकर लोग घटनास्थल पर आ पहुचे। इस दुर्घटना मे नीलगाय से टकराने के चलते ही विधायक के फार्च्यूनर के बोनट के हिस्से के परखच्चे उड़ गए थे गनीमत यह रहा की इस दुर्घटना में किसी प्रकार से कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। सिर्फ कार के अगले हिस्से में ही डैमेज हुआ है। वही दुर्घटना होते ही विधायक प्रेम नारायण पांडे ने अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पास थोडी देर रुकने के बाद स्थिति का जायजा लिया। हादसे में किसी के हताहत ना होने पर राहत की सांस ली। और फिर अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
वहीं इस घटना बाबत बाबत दूरभाष पर लोकप्रिय भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे ने बताया कि तरबगंज से गोंडा जाते समय चंदा चौराहे के पास उनके गाड़ी से नीलगाय टकरा गई थी, दुर्घटना में सब बाल बाल बच गए हैं। केवल गाड़ी का डैमेज हुआ है। विधायक प्रतिनिधि अनुज शुक्ला ने बताया कि अचानक नीलगाय सडक पर आया जिससे गाडी छतिग्रसत हो गया सभी लोग सुरक्षित है। इस मौके पर पर आसपास के लोग इस घटना को लेकर चर्चा करते नजर आये

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!