नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

1 min read

 14,284 views

 

मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह

गोंडा । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद गोंडा के तत्वाधान में फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि होली प्यार भरे रंगों से सजा हुआ पर्व है यह पर्व धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन को तोड़कर भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले शिकवे भूल कर गले लगते हैं। जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्यौहार है। यह त्यौहार हमें एकता एवं भाईचारा का संदेश देता है। सभा को संबोधित करते हुए ओ पी द्विवेदी ने कहा कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस दिन हमें अपनी कोई बुराई छोड़नी चाहिए। इस दौरान शिक्षकों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर खुशियां मनाई । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री दिलीप सिंह, राजेश सिंह, उपाध्यक्ष डॉ शिवानंद नंदू, संरक्षक बृजेश द्विवेदी, दीपक चौबे, अरविंद कुमार शुक्ला, संतोष मिश्रा, के के सिंह, प्रदीप पांडे, तरुण सिंह जितेन सिंह अंबेडकर पांडे, अशोक कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद स्वरूप तिवारी, वशिष्ठ शुक्ला, रामकुमार दुबे, अमित पांडे, राजेंद्र मिश्रा, रामचंद्र गुप्ता, अजय पांडे, जगदीश तिवारी, ओमप्रकाश पटवा, राजेंद्र मिश्रा, आशीष जायसवाल आदि सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!