नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,286 views

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक,गोंडा। गोण्डा-बलरामपुर हाईवे पर मंगलवार की शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज बस के नीचे अचानक बाइक आने से सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की जानकारी होते ही बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार गूंजने लगी।वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया।कोतवाली देहात क्षेत्र के सुभाग पुर के समीप मंगलवार की शाम एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार रोडवेज बस के नीचे आ गया। घटना को देख रहे बस में सवार सभी यात्रियों की सांसें फूल गई। मिली जानकारी के अनुसार, इटियाथोक थाना क्षेत्र के बक ठोरवा निवासी बिंदरी का लड़का अजय किसी काम से सुभाग पुर गया था।जहां से वह अपना काम निपटा कर शाम को घर वापस लौट रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि तभी बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस के चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के नीचे घुस गई,और बाइक सवार युवक बस के बोनट में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह युवक को बस के नीचे से निकाला और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!