नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मनकापुर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मादक पदार्थ सहित पांच गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,795 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह

गोंडा -बुधवार को कोतवाली मनकापुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ 05 अंतरजनपदीयअभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा व 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जीवित कारतूस 315 बोर व 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर व 02 अदद जीवित कारतूस 32 बोर बरामदकर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जनपद गोण्डा में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी मनकापुर जनपद गोण्डा के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस टीम द्वारा 05 नफर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा व 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जीवित कारतूस 315 बोर व 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर व 02 अदद जीवित कारतूस 32 बोर बरामद किया गया।
पुलिस सूत्री के अनुसार मंगलवार की रात को थाना कोतवाली मनकापुर के उ0नि0 अखिलेश राही मय फोर्स के रात्रि गश्त व रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित/वारण्टी अभियुक्त के दृष्टिगत कस्बा मनकापुर में भ्रमणशील होकर मनकापुर स्टेशन मोड़ पर पहुँचकर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कि रेलवे क्रासिंग के पश्चिम बन्दरहा गिलुवा गांव के मोड़ पर 04- 05 व्यक्ति एक बड़ा कपड़े का गठ्ठर लेकर खड़े होकर आपस में बात कर रहे है, संदिग्ध किस्म के लग रहे है। मुखबिर खास की बातों पर विश्वास कर मय फोर्स के मौके पर पहुंचकर 05 व्यक्ति जो गाँव की तरफ जा रहे थे को हमराही कर्मचारीगण के सहयोग से पाँचो को पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग फेरी का काम करते है उसी की आड़ में गांजा बेचते है। जामा तलाशी से उनके पास से 10 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा व 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जीवित कारतूस 315 बोर व 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर व 02 अदद जीवित कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली मनकापुर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा० न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों में. मो0 नसीम उर्फ वसीम कुरैशी पुत्र मो० याकूब निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 29 वर्ष). मो0 तौसीम उर्फ काला पुत्र स्व० याकूब निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 26 वर्ष) . लड्डन पुत्र मो० सई उर्फ काने निवासी जिगनी मद्दो भट्टा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर (उम्र करीब 22 वर्ष) नवाब अली पुत्र अल्ला मेहर निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 28 वर्ष). दानिश पुत्र चाँद निवासी तेवड़ा थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 27 वर्ष)
मनकापुर पुलिस ने मु0अ0सं0 124/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली मनकापुर है। गिरफ्तार कर्ता टीम उपनिरीक्षक अखिलेश राय हेड कांस्टेबल मिथिलेश
सिंह रवि सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे पुलिस की कारवाई की लोग तारीफ कर रहे हैंl


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!