नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

देहात कोतवाल ने अर्धसैनिक व पुलिस बल के साथ सुभागपुर बाजार में किया रूट मार्च

1 min read

 5,078 views

 

नरसिंह नाथ मिश्रा
गोंडा- अधिसूचना जारी होने के उपरांत क्षेत्र में भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में कोतवाल देहात अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनैतिक चुनावी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, वाल पेटिंग को प्रशासन की मदद से हटवाने का कार्य कराया जा रहा है। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिए अर्धसैनिक (SSB)पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली देहात अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र में रूट मार्च किया,लोकसभा समान्य चुनाव- 2024 पुलिस व प्रशासन ने तैयारिया पूर्ण कर ली है। एरिया डॉमिनेशन रूट मार्च हेतु 02 कम्पनी अर्धसैनिक बल मुख्यालय पर आ चुकी है,व अर्धसैनिक व पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थलों पर रूट मार्च किया जा रहा है, जितने भी मैपिंग के माध्यम से क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये है उन सभी जगहों पर लगातार अर्धसैनिक बल, व पी0ए0सी0 तथा स्थानीय थाने स्तर पुलिस द्वारा रूट मार्च किया जा रहा है।पुलिस ने अपनी कमर कस ली है लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले पर पैनी नजर रखी जाएगी,अराजकता फैलाने व गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो ऐसे तत्वों को बख्शा नही जाएगा,पुलिस सोशल मीडिया सेल पर पहली नजर बनाई हुई है सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म, twitter, facebook व व्हाट्सएप आदि ग्रुप पर निगरानी की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!