नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आगजनी का आरोप लगाकर पुलिस मे की शिकायत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,176 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक गोंडा। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर संपत गांव मे एक व्यक्ति के फूस के घर में आग लग गई। हल्ला गुहार पर जबतक लोग पहुंचकर आग को बुझाते तबतक अंदर रखा सामान, राशन व नकदी जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई है। उक्त गाँव निवासी पीड़ित रंजीत मौर्य पुत्र सीताराम नें थाने में दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि बीते मंगलवार की रात गांव के ही एक व्यक्ति ने आर्थिक नुकसान पहुंचाने की नियत से फूस के घर में आग लगा दी। झोपड़ी से उठती आग की लपटो व धूएं के गुब्बर को देखकर पीड़ित की पत्नी मौके पर पहुंची तो देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति झोपड़ी में आग लगाकर वहां से भाग रहा था। हल्ला गुहार मचाने पर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे आग ने सम्पूर्ण झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। पीड़ित का कहना है की आगजनी की इस घटना में झोपड़ी के अंदर रखा छः हजार आठ सौ रुपए की नगदी, कान की झुमकी, गेहूं, चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। इस बावत निरीक्षक अपराध रमाशंकर राय ने बताया कि तहरी मिली है। जांचोपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!