नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक में त्योहारों पर सौहार्द की अपील

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,672 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। रमजान व होली त्योहार के मद्देनजर इटियाथोक कोतवाली में सोमवार को सीओ सदर की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें साफ- सफाई से लेकर शांति व्यवस्था कायम करने की अपील हुई। सीओ ने चेताया कि अगर कोई अराजकतत्व गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसके विरूद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, इटियाथोक कोतवाली प्रांगण में सोमवार को होली के मद्देनजर सीओ सदर शिल्पा वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सदर ने कहा कि त्योहारों को प्रेम और मिल्लत के साथ मनाना श्रेयस्कर होता है। इससे समाज में सद्भाव और शान्ति कायम रहती है। अगर कोई भी अवांछनीय तत्व अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होंगी। उन्होंने होलिका दहन स्थलों पर किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में जनप्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त किया।जनप्रतिनिधियों ने सीओ को बताया कि इटियाथोक कस्बा समेत विभिन्न गांवों के होलिका दहन स्थलों का स्थानीय पुलिस द्वारा सर्वे किया गया है तथा कहीं पर कोई वाद विवाद की स्थिति नहीं है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट ना डालें और ना ही उसको फॉरवर्ड करें। भ्रामक खबरों के फैलने से सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है और आपस में मनमुटाव की स्थिति पैदा होती है। पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन ने किया।इस मौके पर राजेश दुबे, महेंद्र जैन, मुजीबुर्रहमान, इबरार अहमद, जावेद शाह, विजय श्रीवास्तव, रवि चतुर्वेदी, अब्दुल रहमान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!