नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,115 views

 

राकेश कुमार सिंह
मोतीगंज गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा 40 ली0 अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब, नौसादर, यूरिया व शराब बनाने के उपकरण के साथ अभियुक्त को सरयू नदी के किनारे जैतपुर व दुर्गागंज मांझा के बीच से गिरफ्तार कर लिया गया। जसनकारी अनुसार दिनांक 11.03.2024 को थाना नवाबगंज के व0उ0नि0 त्रियुगी प्रसाद शर्मा मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जैतपुर व दुर्गागंज माझा के बीच अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण हो रहा है प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त रंगी लाल पुत्र ठाकुर प्रसाद निषाद नि0 ग्राम दुर्गागंज माझा थाना नवाबगंज गोण्डा को सरयू नदी के किनारे जैतपुर व दुर्गागंज मांझा के बीच से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पीपीया में 40 लीटर अपमिश्रित शराब, 01 किलो यूरिया, 500 ग्राम नौशादर व बनाने के उपकरण बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!