लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन,निशुल्क टैबलेट स्मार्टफोन न मिलने पर पर छात्रों में आक्रोश
1 min read
1,309 views
नरसिंह नाथ मिश्रा
गोंडा ! जिले के श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा में छात्रों ने इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह व शिवम मझवार के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए निशुल्क टैबलेट स्मार्टफोन न मिलने पर जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर बिनोद प्रताप सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा छात्रों ने कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोण्डा महाविद्यालय में छात्रों को उत्तर प्रदेश नि: शुल्क टैबलेट स्मार्टफोन योजना के लाभ से वंचित क्यों किया जा रहा हैं, पहले 2022-23 वर्ष के बी० ए०, बी०एससी० व बी०काम० के उत्तीर्ण हुए छात्रों को उत्तर प्रदेश नि: शुल्क टैबलेट स्मार्टफोन योजना का लाभ दिया जाना था परंतु इसमे डॉ० राम मनोहर लोहिया अवध महाविद्यालय के द्वारा परिवर्तन करके 2023-24 वर्ष में अध्ययन कर रहे बी०ए०, बी०एससी०, बी०कॉम०, बी०एससी० एग्रीकल्चर व बी० सी० ए० के सेमेस्टर छात्रों को इसका लाभ दिया जा रहा हैं इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि छात्रों को मांग उचित है इसीलिए उनके समर्थन में प्रदर्शन किया गया है और जब उनकी लड़ाई जारी है हमारा समर्थन रहेगा जिसके संबंध में जिलाधिकारी अध्यक्ष प्रबंध समिति श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोण्डा, उपाध्यक्ष प्रबंध समिति व सचिव प्रबंध समिति व मुख्य नियंता को संबोधित करते हुए कॉलेज प्रशासन के प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा और कॉलेज प्रशासन से मांग किया गया हैं कि 2 दिन के भीतर इसमे सुधार करके सूची जारी की जाये और सभी छात्रों को उत्तर प्रदेश नि: शुल्क टैबलेट स्मार्टफोन योजना लाभ पहुंचाया जाए ज्ञापन देने वालों में आयुष मिश्रा, हरि ओम चोबे, मोहित चोबे, निशा, सिमरन, आंशिक, रुचि ओझा, शालू तिवारी, अंकित सिंह, प्रिया सोनकर, काजल सिंह, अंचल दुबे, अंजली आदि मौजूद रहे ।
