नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मेहनतकश एवं कामकाजी महिलाओं का आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक शोषण के खिलाफ आवाज है ये अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह

1 min read

 4,302 views

 

अशफ़ाक आलम

गौरा चौकी- गोंडा 8 मार्च 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कीम वर्कर समन्वय समिति ( सीआईटीयू ) जनपद गोण्डा _इकाई गोण्डा के तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय के परिसर में हुआ। अध्यक्षता रानी देबी पाल संचालन कुसुम तिवारी द्वारा किया गया।, सम्मेलन मे कुसुम तिवारी,खुशबू चौरसिया,रूबी,मून
आदि सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।, सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मजदूर नेता सीआईटीयू प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को न्यूनतम वेतन 26000 मिलना चाहिए।जिसके लिए संघर्ष की आवश्यकता है। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिला महामंत्री नीलम श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त कार्यकत्री सहायिकाओं के लिए ग्रेच्युटी की मांग उठाई। आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष संतोषी देवी ने आशा को सभी बिन्दुओं पर कार्य करने के उपरान्त भुगतान की माग उठाई। स्कीम वर्कर समन्वय समिति की मण्डल अध्यक्ष रानी देवी पाल ने सभी महिला कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई। सम्मेलन को सम्बोधित कर राज्य कर्मचारी महासंघ के मण्डल अध्यक्ष सत्य नारायण तिवारी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि देश और प्रदेश की सरकार देश की आधी आबादी महिला को स्वाबलंबी बनाने का प्रयास करें। देश में आर्थिक आजादी अपने आप आ जाएगी।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने वादा किया कि देश मे अगर इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनती है तो कामकाजी महिलाओं को न्यूनतम वेतन दिया जाएगा।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर महिला सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं द्वारा महाराजा देबी बक्श सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके विरोध प्रदर्शन कर थाली बजाया।और न्यून्तम वेतन की मांग उठाई।
तथा मण्डल संयोजक दिलीप शुक्ला के नेतृत्व मेसात सूत्रीय मांग पत्र माननीय मुख्य मंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन को जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहें।
कुसुम तिवारी , सुशीला मौर्या,निशा खातून, प्रीती मिश्रा,शान्ती देबी,नीलम आर्या,रानी देबी पाल,गिरजावती देबी,ममता तिवारी, ज्ञानवती देबी,रंजना मौर्या,गीता ,सीमा,कविता सिंह,निर्मला तिवारी, शान्ती देबी,मुन्नी सिंह,शाहिदा , अंजुम मालती, सुनिता, चन्दा,मनोरमा सिंह,कविता सिंह आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!