जनपद स्तरीय सन्दर्भदाताओं ने ब्लाक स्तरीय सन्दर्भदाताओं को किया प्रशिक्षित,शारदा स्कूल हर दिन आएं से संबंधित प्रशिक्षण डायट दर्जीकुआं पर हुआ सम्पन्न
1 min read
5,968 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं गोण्डा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण चार मार्च से छः मार्च तक तीन दिवसीय आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण हेतु ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाताओं का प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोंडा मे संपन्न हुआl ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाताओं का यह प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव के निर्देशन एवं प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, अतुल कुमार तिवारी के संरक्षण और प्रेम शंकर मिश्रा जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा के देखरेख में आयोजित किया गया l जनपद स्तरीय सन्दर्भदाता जयप्रकाश यादव (एआरपी ) पंडरी कृपाल गोंडा, प्रिया चतुर्वेदी, राघवेंद्र प्रताप, अर्चना शुक्ला ने संदर्भ दाता की भूमिका का निर्वहन किया। प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाताओं से 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को जो कभी भी विद्यालय में नहीं आए हैं या विद्यालय आने के बाद अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी किए बिना विद्यालय से बाहर चले गए हैं । उन बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के धारा 4 के अनुसार विशेष रूप से विभिन्न विषयों के संघनित पाठ्यक्रम के माध्यम से शिक्षित करने की बात की गई। प्रशिक्षण में तोताराम पांडेय, भोला प्रसाद, सुरजीत मौर्य,बलजीत सिंह कनौजिया, सुनील कुमार वर्मा,संदीप यादव बबिता शुक्ला, अनिल कुमार चौरसिया, अजय कुमार साहू,गोपाल जी श्रीवास्तव सहित अस्सी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
