नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रेमिका को धोखा देकर शादी रचाने जा रहे दूल्हे पर मुकदमा दर्ज। पुलिस ने रूकवायी शादी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,468 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने के बाद दूसरी शादी के लिए दूल्हा बारात लेकर निकलने वाला था कि प्रेमिका ने थाने पर पहुंच कर दिया हंगामा। पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शादी रुकवाई।
थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी एक दूल्हा शनिवार की शाम अपनी बारात लेकर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुए दूसरी शादी के लिए निकलने वाला था ।विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।दूल्हे के घर की औरतें तथा बच्चे डीजे की धुन पर नाच गा रहे थे। घर में बारात के विदाई की रस्में पूरी की जा रही थी। तभी दूल्हे की‌ प्रेमिका ने थाने पर पहुंच कर दूल्हे के साथ चार साल पहले कोर्ट में शादी करने की बात कह कर शादी रूकवाने की बात कही। पुलिस ने दूल्हे के परिजनों को थाने पर बुला कर मामले के बारे हकीकत जानने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के बातचीत के बाद मामले का हल नहीं निकलने के बाद पुलिस ने पीड़ित प्रेमिका की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।दूसरी ओर लड़की वालों को जब दूल्हे की पहले से हो रखी कोर्ट मैरिज के बारे में पता चला तो हंगामा मच गया। लडकी वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हे की‌ प्रेमिका उसकी चचेरी विधवा भौजाई है। प्रेमिका ने बताया कि उसकी शादी करीब बारह साल पहले हुई थी।उसके एक ग्यारह साल का लड़का भी है।उसके पति की 06 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उसके चचेरे देवर ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाया तथा नवंबर 2020 में कोर्ट में जा कर दोनों ने शादी कर ली और पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। पीड़ित प्रेमिका ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रेमी उसके साथ मार-पीट करते हुए दहेज की मांग करने लगा। जिससे परेशान हो वह अपने मायके चली आई। शनिवार को उसे जानकारी मिली कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है।तब उसने थाने पर पहुंच कर शादी रूकवाने की गोहार लगाई। देर रात तक दोनों पक्षों का थानें पर जमावड़ा लगा रहा। उधर लड़की पक्ष के लोगों की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लोग बारात पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। वहां पर मामले की सूचना मिलते ही सभी तैयारियों पर पानी फिर गया खुशी का माहौल अचानक सन्नाटे में बदल गया। लड़की के घर वालों ने शादी करने से खुद इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!