नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा लोकसभा सपा प्रत्याशी ने गौरा विधानसभा मे किया जनसंपर्क।

1 min read

 2,687 views

मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! समाजवादी पार्टी से लोकसभा गोण्डा से प्रत्याशी श्रेया वर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिलासभा श्रीमती जूही सिंह ने अपने कार्यकर्ताओ सहित गौरा विधानसभा मे लोकसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान के तहत मसकनवा, बभनान,, सबरापुर,बगदर खोड़ारे से होते हुए जिला पंचायत सदस्य अमर यादव के यहां पहुंचकर उपस्थित सपा कार्यकर्ताओ सहित क्षेत्रीय लोगो से मिलकर हालचाल जाना और अपने पक्ष मे सहयोग आशीर्वाद स्वरूप मतदान करने के लिए अपील किया। जिला पंचायत सदस्य अमर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के गोंडा लोकसभा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के लिए 301 गौरा विधानसभा में पैदल चलकर सपा के खाते में लोगों से वोट डालने का प्रयास करूंगा। वरिष्ठ पदाधिकारी शारदा यादव ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से साथ समाजवादी पार्टी का मदद करूंगा। अमर यादव ने गोंडा लोकसभा प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं डिम्पल यादव का फोटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राकेश यादव ,बब्बू वर्मा ,विकास यादव ,राजेश मौर्य, सूरज यादव, विकास यादव, केडी पटेल, सहित शैकड़ों लोग मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!