अयोध्या से वृंदावन के लिए पैदल यात्रा पर निकले भाजपा कार्यालय प्रभारी बलरामपुर शैलेंद्र सिंह पैदल यात्रा की शुरुआत अपने गृह जनपद गोंडा से शुरू किया और मथुरा में यात्रा समाप्त करेंगे
1 min read
4,121 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! जनपद गोंडा के ब्लॉक मनकापुर थाना मोतीगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ी माजरा नगरा निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह एक सप्ताह पहले अपने घर से पैदल यात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचे और अयोध्या से उन्होंने वृंदावन के लिए पैदल यात्रा के लिए निकल पड़े आपको बताते चलें कि शैलेंद्र सिंह एक किसान के बेटे हैं जो उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा के थाना मोतीगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ी के मजरा नगरा गांव निवासी हैं और वर्तमान में कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर कार्यालय प्रभारी भी हैं अभी एक माह पहले इनकी मां का निधन भी हो गया था उनके काम क्रिया करने के बाद शैलेंद्र सिंह ने पैदल अयोध्या जाने की सोच बनाई सप्ताह एक सप्ताह पहले उन्होंने मोतीगंज से पैदल अयोध्या के लिए रवाना हो गए उन्होंने दूरभाष पर हमारे संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को बताया कि मैं अयोध्या में पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि का दर्शन किया और उसके बाद अयोध्या से वृंदावन के लिए पैदल यात्रा पर निकल पड़ा हूं जब उनसे हमारे संवाददाता ने पूछा कि रास्ते में आपको जाने में कोई दिक्कत या परेशानी तो नहीं हो रही है तो उन्होंने कहा सब भगवान की कृपया है और भगवान के भरोसे मैं पैदल यात्रा पर अयोध्या श्री राम जन्म भूमि स्थल से पैदल वृंदावन के लिए निकल पड़ा हूं और यह हमारी सोच काफी दिनों से थी कि मैं अयोध्या से पैदल यात्रा वृंदावन तक करूंगा लेकिन बीच में मेरी मां का तबीयत खराब हो गया और उनका निधन हो गया जिससे मैं पैदल यात्रा नहीं कर सका अपनी मां का काम क्रिया करने के बाद मैं अयोध्या के लिए निकल पड़ा और अयोध्या में दर्शन करने के बाद मैं वृंदावन पैदल यात्रा पर जा रहा हूं हमारा साथ भगवान श्री राम दे रहे हैं हमें ना कोई परेशानी है ना कोई चिंता उन्होंने बताया कि मैं आज मंगलवार को वृंदावन पहुंच जाऊंगा उसके बाद यहां से मथुरा तक पैदल यात्रा करूंगा उसके बाद वापस अपने गृह जनपद गोंडा अपने निवास स्थान पर वापस लौटूंगा!
