दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने तिजोरी से उड़ाए आभूषण व नगदी
1 min read
877 views
सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक, गोण्डा। सर्राफा दुकान का ताला तोड़ कर चोर सोने चांदी के आभूषण समेत चार हजार रुपये की नगदी लेकर चंपत हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना के संबंध में पीड़ित नें स्थानीय थाने में शिकायत की है। बुधवार को थाना क्षेत्र के भवनियापुर चौराहा स्थित श्री कृष्णा ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर लॉकर में रखे चार हजार रुपए की नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार हो गये। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान मालिक ने मौके पर जाकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। लॉकर में रखे चार हजार रुपये व सोने चांदी के आभूषण गायब थे। दुकान में रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ित दुकानदार अजय कुमार सोनी ने बताया कि घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
