नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

समय से पहले स्कूल बंद,सभी शिक्षक गायब

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,411 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। सरकार शिक्षा में सुधार के लिए कई प्रयास कर रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ढोल पीटा जा रहा है, लेकिन कुछ परिषदीय विद्यालय के शिक्षक समय से पूर्व विद्यालय बंद कर घर चले जाते हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है। सोमवार को शिक्षा क्षेत्र के शिवपुरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बंजरिया में शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिली। यहां के शिक्षक दो बजे विद्यालय में ताला लटका कर चले गए। जिसकी जानकारी ग्रामीणों नें मीडिया कर्मियों को दी। मौके पर जाकर देखा तो वहां वाकई में ताला लगा हुआ था। विद्यालय में अध्यनरत बच्चे और शिक्षक नदारत थे। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय का समय प्रात:लागभग नौ बजे से दोपहर तीन बजे का होता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या आम है। बीईओ उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!