नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उत्तर प्रदेश पावर कॉपोरेशन मे प्रतिनियक्ति अवधि पूर्ण होने पर गैर जनपद हुआ स्थानांतरण विदाई समारोह का किया गया आयोजन, कांस्टेबल राकेश कनौजिया की गोंडा हुई वापसी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,454 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन में प्रतिनियक्ति अवधिपूर्ण होने पर प्रवर्तन दल- प्रथम, जनपद गोरखपुर से हेड कांस्टेबल राकेश कन्नौजिया गहन जनपद गोंडा वापस व उप नि० कमलेश कुमार यादव का एक वर्ष का कार्यकाल प्रवर्तन दल में पूर्ण होने पर विद्युत निरोधक थाना जनपद अमेठी स्थानांतरण पर माला व मिठाई के साथ भावभीनी विदाई दी गई। तथा उनके कार्यकाल में किये गये कार्यो की सराहना प्रभारी प्रवर्तन दल प्रथम उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व जेo ईo अंकित कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई l विदाई समारोह में हेड कांस्टेबल उमेश चंद यादव, रामकिशोर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह व कंप्यूटर चालक रविंद्र कुमार चौहान उपस्थित रहे। प्रवर्तन दल प्रथम जनपद गोरखपुर में तैनात रहे कांस्टेबल राकेश कन्नौजिया जनपद गोंडा के लिए पुनः वापसी हुआ है। वही प्रवर्तन दल प्रथम जनपद गोरखपुर में उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विद्युत निरोधक थाना अमेठी स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें फूल माला पहनकर व मिठाई खिलाकर भावभीनी विदाई दी गई। आपको बताते चले राकेश कनौजिया जनपद गोंडा के थाना मोतीगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी कहोबा व थाना खरगूपुर पर भी काफी दिन तैनात रहे यह जहां भी रहे सराहनीय कार्य की चर्चा सभी जगह होती रही। इनका स्थानांतरण जनपद गोंडा से गैर जनपद के लिए कुछ वर्ष पूर्व हुआ था जो गोरखपुर जिले के प्रवर्तन दल प्रथम में तैनात रहे। पुनः उनकी वापसी जनपद गोंडा में हुई है। इसी को लेकर गोरखपुर में एक विदाई समारोह व पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें फूल माला पहनाकर उनके स्थानांतरण होने पर वहां से रवाना कर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!