नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुनः चुने गए जायसवाल समाज गोंडा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,173 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा। जायसवाल समाज गोंडा की नई सत्र की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मत से पुनः एक बार जायसवाल समाज गोंडा का अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल को चुना गया। जिसका प्रस्ताव समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल एवं अनूप कुमार जायसवाल द्वारा किया गया था जिसका मौजूद सभी सदस्यों ने एक ध्वनि से सहमति प्रदान की। साथ ही अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल को नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए कहा गया एवं जायसवाल समाज गोंडा का ट्रस्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए भी शीघ्र कराए जाने हेतु कहा गया। बैठक में जायसवाल समाज के अति गरीब परिवारों के बच्चों के शादी, स्वास्थ्य व शिक्षा में भी आर्थिक सहयोग हेतु अनुमोदन किया गया। जिसकी जांच के लिए शीघ्र ही एक पांच सदस्य कमेटी का गठन भी किया जाएगा। बैठक में आशीष जायसवाल, आलोक जायसवाल, असित जायसवाल, पवन जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, बच्चा जायसवाल, तारकेश्वर गुप्ता, विशाल जायसवाल ज्वेलर्स, शशांक जायसवाल, राम आशीष जायसवाल, अनिल जायसवाल, महेश जायसवाल, अजीत गुप्ता, मनोज जायसवाल, नवीन जायसवाल नन्हे, नरेंद्र जायसवाल, विशाल जायसवाल, शक्ति सामन्त, संजय जायसवाल, ईशांक जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!