नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बैंक से पैसा निकालने आए व्यक्ति से ठगों ने की बीस हजार रुपए की ठगी, तलाश में जुटी पुलिस*

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 12,992 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गजाधर गांव निवासी सालिक राम के पुत्र ठाकुर प्रसाद से 20 हजार रुपये की ठगी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत भुक्तभोगी ने इटियाथोक थाना में सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को पीड़ित ठाकुर प्रसाद ने कस्बा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से 20 हजार रुपये निकाला था।तभी बैंक से बाहर खड़े एक आदमी ने कस्टमर बता कर जमा फार्म भरने के लिए पेन मांगा।उसके बाद पीड़ित को अधिक पैसा देने का लालच देकर उसे बंद लिफाफे में कागज का एक बंडल पकड़ा दिया, और थोड़ी देर में आने की बात कह कर वहां से चला गया। पीड़ित के अनुसार उसने उस व्यक्ति पर विश्वास करके बैंक से निकाल कर लाए 20 हजार रुपये थमा दिए तथा उसके आने की राह देखने लगा। जब काफी देर इंतजार करने के बाद वह आदमी नहीं आया तो अंदेशा होने पर उसने कागज का बंडल खोल करके देखा उसमें रद्दी कागज भरा हुआ था।तब पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। इस संबंध में भुक्तभोगी ने थाने में सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह का कहना है, कि पुलिस व एसओजी टीम जांच पड़ताल करने में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!