नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नियमित योग करने से तनाव में कमी आती है :- घनश्याम जायसवाल

1 min read

 1,138 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा :-
हजारों वर्षों से, योग का अभ्यास आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक अनुशासन के रूप में किया जाता रहा है। अक्सर योग के लाभ केवल भौतिक स्तर पर ही देखे जाते हैं, हालांकि हममें से अधिकांश लोगों को यह नहीं पता होता है कि योग शरीर, मन और श्वास को जोड़ने के लिए कितना फायदेमंद है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने किसान बालिका इंटर कॉलेज तरबगंज में योग शिविर में अपने संबोधन में कहीं।
श्री जायसवाल ने कहा कि जब आपका शरीर और दिमाग एक साथ होते हैं, तो आपका मन शांत, खुश और अधिक संतुष्टिदायक होता है। यह व्यायाम का एक रूप है जो कैलोरी जलाने और मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर और दिमाग दोनों को काम करता है।
बहरहाल, फिट, और एक्टिव रहने के रूप में योग तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसके कई लाभ हैं, जैसे बेहतर लचीलापन, ताकत और पॉस्चर। साथ ही तनाव में कमी और विश्राम शामिल हैं। शारीरिक गतिविधि के अलावा पोषण और भोजन, फिटनेस के आवश्यक घटक हैं। स्वस्थ रहने के लिए जिस प्रकार योग की आवश्यकता है उसी प्रकार मोटे अनाज सेवन कर शरीर को निरोगी बनाया जा सकता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह ग्राम विकास प्रमुख ओमप्रकाश पांडेय ने 60 छात्रों को आठ प्रकार के योग कराया तथा योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उष्ण योग, सन्धि योग ,सूर्य नमस्कार , आसन ,प्राणायाम,ध्यान योग मुद्रा का महत्व पर प्रकाश डाला।
योग टीचर श्री पांडेय ने बताया कि योग नियमित करने से आपको महसूस होगा कि आपकी मांसपेशियों का लचीलापन अब बेहतर होने लगा है। इसकी वजह से आप असंभव लगने वाले आसनों को हासिल कर सकती हैं। योग शरीर के वजन को बनाए रखने वाली मांसपेशियों को मजबूत करके कार्यात्मक शक्ति बनाता है। यह आपके कोर को मजबूत करने के लिए भी बहुत अच्छा है, जो आपके एथलेटिक और रोजमर्रा की कार्यक्षमता दोनों में सुधार करता है। नियमित योग अभ्यास विभिन्न प्रकार की गठिया समस्याओं जैसे जोड़ों के दर्द को कम करने, जोड़ों के लचीलेपन और कार्य को बढ़ाने और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। योग उन लोगों में लोकप्रिय है जिन्हें पैरों में कोई समस्या है।
जयप्रकाश तिवारी ने मोटे अन्न की नियमित उपयोग करने की सलाह दी और इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया।
जन शिक्षण संस्थान के निदेशक जयदीप दोदियाल संस्थान के विषयों पर जानकारी दी।
कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शाश्वत व मास्टर ट्रेनिंग के रूप में मिथिलेश गुप्ता,मीरा वर्मा, प्रियंका सिंह ,कुमारी मीनू वर्मा, हरिशंकर पांडे के साथ-साथ साठ बालिकाओं ने योगा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!