नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा डॉ इन्द्रजीत प्रजापति ने शांति मेमोरियल स्कूल का किया उद्घाटन,छात्रा कोमल सिंह कनौजिया ने डॉ इन्द्रजीत प्रजापति को भेंट किया स्वनिर्मित फोटो

1 min read

 7,053 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! बुधवार को चतुरी राम आनंद की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजली अर्पित कार्यक्रम व शान्ती मेमोरियल स्कूल, ग्राम -, अशोकपुर टिकिया विकास क्षेत्र -वजीरगंज जिला -गोंडा लोकार्पण बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मुख्य अतिथि डॉ इन्द्रजीत प्रजापति पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा व विशिष्ट अतिथि हर्षित पाण्डे बी ई ओ वज़ीरगंज गोण्डा के कर कमलो द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सहभाग करने प्रदेश भर से तमाम गणमान्य अतिथियों अछाईबर् बौद्ध, रंजीत कुमार, वाई.पी. राजन,दिलीप कुमार, शिवपूजन एडवोकेट, वन्दना पटेल, धर्मेंद्र सिंह,बलजीत सिंह कनौजिया, अक्षय बौद्ध, राजकुमार शास्त्री, रंजीत कुमार,जय राम सुमन जी संरक्षक अंबेडकर जयंती समारोह गोण्डा, कोमल सिंह कनौजिया उपस्थित रहे।दोपहर 3 बजे से कवि सम्मेलन मे अज्म गोंडवी, बृजराजश्री माली, कल्याण गोंडवी, अल्हाज गोंडवी व घनश्याम भ्रमर ने अपने शेरों शायरी व कविताओं से स्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में सविता वर्मा, अध्यक्षा माता साबित्री फाउंडेशन जिला -गोंडा, सुनीता विवेक, मीना बौद्ध, उपाध्यक्ष माता साबित्री फाउंडेशन जिला -गोंडा, बीपी विवेक, जयराम सुमन, राजकिशोर मौर्य, आत्माराम मौर्य, घनश्याम मौर्य, शिवकुमार मौर्य कृषि वैज्ञानिक, नन्द किशोर वर्मा टैक्स एडवोकेट/अध्यक्ष छत्रपति शाहूजी महाराज संस्थान जिला -गोंडा, सुनील कुमार वर्मा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सुनील आनंद संरक्षक शान्ती मेमोरियल स्कूल, पिंकी देवी, अध्यक्षा शान्ती फाउंडेशन गोण्डा, संचालक सचिव गया प्रसाद आनंद व मीडिया प्रभारी संजय कुमार व संस्थापक शिव प्रसाद आनंद ने सभी अतिथियो का आभार प्रकट किया। छात्रा कोमल सिंह कनौजिया ने कार्य क्रम के मुख्य अतिथि डॉ इन्द्रजीत प्रजापति पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा को स्वनिर्मित फोटो भेंट की। इसी क्रम कोमल सिंह कनौजिया ने स्व चतुरी राम की छाया चित्र बनाकर शांति फाउंडेशन की अध्यक्षा पिंकी देवी व सुनील कुमार आनंद को भेंट किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!