नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय के आवास पर आयोजित मिलन समारोह में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह रहे मुख्य अतिथि

1 min read

 2,842 views

 

राकेश कुमार सिंह
मोतीगंज गोंडा ।विधानसभा तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय के आवास पर आयोजित विधानसभा मिलन समारोह मे भाजपा सदस्यता अभियान में कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में तरबगंज के लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।
मिली जानकारी अनुसार तरबगंज के भाजपा विधायक प्रेमनराय पांडेय के आवास पर आयोजित विधानसभा मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर विधायक प्रेमनरायन पांडेय कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरन सिंह व एम एल सी अवधेश कुमार मंजू सिंह का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैसरगंज भाजपा सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे मे लोगों को जानकारी दी तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर पार्टी नीतीयो को बताने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर करीब दो दर्जन से अधिक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया सभी को माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने सभी आगंतुकों को सहयोग के लिए जहा धन्यवाद दीया वही परिवार मे शामिल हुए सभी लोगों का भी आभार जताया। कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा,एमएलसी गोंडा बलरामपुर अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह,लोकसभा कैसरगंज संयोजक अकबाल बहादुर तिवारी,बेलसर प्रमुख गुड्डू सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम मे तमाम दलों के कार्यकर्ताओं,प्रधान,पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,महिलाओं, अल्पसंखयक समाज ,अन्य युवा साथियों लगभग 500 सौ से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति नीतियों, कार्यों,योजनाओं सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास,विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं विकसित योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता लिया। सभी को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने माला,पटका,पहनाकर सदस्यता दिलाया गया। जानकारी वा कार्यक्रम का संचालन तरबगंज भाजपा विधायक प्रतिनिधि अनुज शुक्ला ने किया सभी लोग लोकसभा चुनाव में तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!