नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बभनजोत में लगा द्वितीय चरण का रोजगार मेला, 99 रजिस्ट्रेशन में 80 को मिला ऑफर लेटर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 936 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – विकासखंड बभनजोत में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन गोंडा के तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत विकासखंड बभनजोत में द्वितीय चरण के रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 99 रजिस्ट्रेशन में 80 बेरोजगारों का ऑफर लेटर प्रदान किया गया l

मंगलवार को विकासखंड बभनजोत में द्वितीय चरण के रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें सुबह सबसे पहले बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल व खंड विकास अधिकारी अंकित वर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके रोजगार मेंले की शुरुआत की l सुबह 11:00 बजे रोजगार मेले में बेरोजगार युवक व युवतियां धीरे-धीरे जमा होने लगी जहां देश व प्रदेश की 5 प्राइवेट कंपनियों के डेस्क लगे हुए थे l सभी बेरोजगार प्राइवेट कंपनियों को अपना अपना रजिस्ट्रेशन फार्म जमा कर रहे थे l जिला समन्वयक कौशल विकास के आदर्श जायसवाल ने बताया कि सारे रजिस्ट्रेशन फ्री है जितना भी रजिस्ट्रेशन हुआ है सबका प्लेस मेंट जल्द ही किया जाएगा l द्वितीय चरण के लगे रोजगार मेले में कुल 99 बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें 80 बेरोजगार युवक , युवतियों को ऑफर लेटर अलग-अलग 5 कंपनियों द्वारा दिया गया l ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल व खंड विकास अधिकारी अंकित वर्मा ने अपने हाथों से बेरोजगार युवक युवतियों को ऑफर लेटर प्रदान किया l इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन गोंडा के अधिकारी कर्मचारी एवं ब्लॉक बभनजोत के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!