नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,604 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को अग्रिम पंक्ति में लाने हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतिम सांस तक तत्पर रहे। उक्त विचार स्थानीय दीनदयाल शोध संस्थान गांधी पार्क परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक जयदीप ढोढियाल ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय के आदर्श को मूर्त रूप देने के लिए भारत रत्न, राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख ने दीनदयाल शोध संस्थान की स्थापना की। जिससे हजारों युवक युवतियां स्वावलंबन के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य हनुमंत लाल पांडे ने पंडित उपाध्याय के जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय के सपने को साकार करने की दिशा में संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर प्रयास जारी है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!