नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अवैध संबंधों की बलिवेदी पर बलिदान हुई एक और नवविवाहिता

1 min read

 5,818 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नवविवाहिता देवर-भाभी के अवैध संबंधो की बलि चढ़ गई वहीं पुलिस ने इस मामले में नवविवाहिता के पिता की तहरीर पर पति के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि तहरीर आधार मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तरबगंज थाना क्षेत्र के सिंगहा भोज गांव के निवासी गोकरन नाथ पांडे पुत्र स्व जगदीश प्रसाद ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि मेरी बेटी रोशनी मिश्रा का विवाह 20 जून 2022 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था । विवाह में हैसियत के हिसाब से दहेज के रूप में 2 लाख नगद 01 लाख 50000 की बाइक और लगभग 03 लाख रूपये की कीमत का अन्य सामान भी दिया था। विदाई के 15 दिन बाद मेरी बेटी को उसके पति ने मारा पीटा। बेटी को उसके पति ने मायके जाने और वापस ना आने की धमकी दी थी विरोध करने पर दुबारा बिटिया को मारा-पीटा गया। घटना के बारे में मेरी बेटी ने फोन पर बताया था। जिसके बाद हम लोग उसे ससुराल से वापस मायके ले आये। दुबारा मायके से ससुराल जाने पर लड़ाई – झगड़ा लगातार होता रहा। मारने-पीटने के कारण मेरी लड़की बीमार रहने लगी लेकिन ससुरालवाले उसे किसी अच्छे चिकित्सक को ना दिखा कर केमिस्ट से दवा ले जाकर खिलाते रहे। जिससे उसकी हालत और खराब हो गई। पीड़ित पिता ने बताया कि 09 जून 2022 को ससुराल पंहुचने पर मेरी बेटी को पता चला कि उसके पति का अवैध संबंध उसकी बड़ी भाभी रंजना मिश्रा (कथित नाम) से चल रहा है जिसका विरोध करने पर भी उसके पति ने उसे बहुत मारा-पीटा। घटना के 03 दिन बाद उसका पति दिल्ली भाग गया। मेरी बेटी के फोन करने पर उसका पति अपशब्दों का प्रयोग करता था और साथ नहीं रखने की धमकी भी देता था। 29 जनवरी को हम लोग लड़की को वापस मायके ले आये जहां आने के दूसरे दिन उसकी हालत बिगड़ गयी। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसे कैंसर है। बिटिया का इलाज सूरत के एक अच्छे अस्पताल में कराने लिए जब उसके पति से बात की गई तो उसने मेरी बेटी से कहा कि अगर तुम सूरत गई तो तुमको छोड़ दूंगा एवं गाली देकर फोन काट दिया। वहीं सूरत में बिटिया का 03 महीने से इलाज चल रहा है इस दौरान ना तो उसके पति और ना ही ससुराल के किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कोई हालचाल नहीं लिया गया। पीड़ित पिता ने कहा कि आज मेरी बेटी मरने के कगार पर है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार नवविवाहिता के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, प्रकरण में आगे की विधिक कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!