नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वेदांती जी महाराज के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा में जगत जननी मां भगवती पार्वती की तपस्या की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोतागण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,551 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोण्डा।चतुर्भुजी नाथ मंदिर ग्राम चतुर्भुजवा,महादेवा कला पोस्ट-जयप्रभा ग्राम गोण्डा में चल रही श्री शिवमहापुराण कथाअमृत के षष्ठम दिवस की कथा कथाव्यास पूज्य संत,पूर्व भाजपा सांसद,वशिष्ठ पीठाधीश्वर श्री अवधधाम डॉ रामविलास दास वेदांती जी महाराज के श्रीमुख से सम्पन्न हुई।
कथा के षष्ठम दिवस में भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और पूरे भाव से श्री शिवमहापुराण का श्रवण करते रहे।।
भगवती पार्वती जी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी प्राप्ति का वरदान दिया भगवती पार्वती की तपस्या आज तक की सबसे कठोर तपस्या मानी जाती है,भगवान शिव ने सप्त ऋषियों को भगवती पार्वती की परीक्षा लेने के लिए भेजा सप्त ऋषियों और नारद जी ने पार्वती जी को बहुत समझाया कि शिव सर्प लपेटे रहते हैं, कपड़े नहीं पहनते, रहने को घर नहीं खाने के लिए व्यवस्था नहीं,लेकिन हजारों वर्षों की भगवती की तपस्या को कोई डिगा न सका। साथ ही महाराज ने नारद के गुणों का वर्णन करते हुए कहा कि नारद जी के उपदेश के फलस्वरूप ही राक्षस कुल में प्रहलाद का जन्म हुआ जिससे उसका कुल पवित्र हो गया।।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक पीठाधीश्वर संत राघवेश दास वेदांती, संघ के जिला प्रचारक आकाश जी,पूर्व विधायक नन्दिता शुक्ला जी,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू सिंह जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राम कृपाल शुक्ला जी,सत्यव्रत ओझा मण्डल अध्यक्ष इटियाथोक सत्यव्रत ओझा जी, मण्डल अध्यक्ष खरगूपुर सोहनलाल भारती जी, रामानंद तिवारी जी जिला अध्यक्ष मजदूर संघ गोण्डा, बृजमोहन मिश्रा पूर्व प्रधान,भाजपा नेता संतोष घनश्याम शुक्ला,भाजपा नेता विजय शुक्ला ,वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण तिवारी जी, ग्राम महादेव कला निवासी लोकेश त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी जी, ग्राम प्रधान सिंघवापुर अरविंद पाठक जी,विजय ओझा प्रधान पूरे पण्डित,दिलीप बाबा,राम जी चतुर्वेदी प्रधान कठौवा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!