नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भगवती सती के प्राकट्य उत्सव की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोतागण*

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,129 views

सुशील कुमार द्विवेदी

खरगूपुर, गोण्डा। श्री चतुर्भुजी नाथ मंदिर ग्राम चतुर्भुजवा महादेवा कला में आयोजित हो रहे श्री शिवमहापुराण कथाअमृत के द्वितीय दिवस की कथा कथाव्यास पूज्य संत,वशिष्ठ पीठाधीश्वर श्री अवधधाम डॉ रामविलास दास वेदांती जी महाराज के श्रीमुख से सम्पन्न हुई।
कथा के द्वितीय दिवस में भी भक्तों में काफी उत्साह देखा गया।। कथा में महाराज जी ने दक्ष प्रजापति के घर भगवती सती के प्राकट्य उत्सव की कथा कही,जिनका नाम उमा और सती उनके गुणों के आधार पर रखी गयी। महाराज जी ने कहा कि ज्ञानवापी मन्दिर में हिन्दुओं को पूजन का अधिकार मिलना सनातन की बड़ी जीत है।साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मैं वार्ता करके मैं कहुंगा कि जिस तरह प्रदेश के हजारों मन्दिरों का जीर्णोद्धार उन्होंने किया है उसी तरह भगवान चतुर्भुजीनाथ मन्दिर का भी जीर्णोद्धार करावें व इसका उद्घाटन अपने हाथों से करें।।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक पीठाधीश्वर संत राघवेश दास वेदांती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह अश्विनी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राम कृपाल शुक्ला जी,भाजपा नेता साधू मिश्रा,मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रामानंद तिवारी जी,भाजपा नेता संतोष शुक्ला,बृजमोहन मिश्रा,श्री राम बनारस शुक्ल, मंशाराम तिवारी,बच्चन बाबू तिवारी,भाजपा नेता विजय शुक्ला,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगाराम यादव,रोहिणी नन्दन पाण्डेय,श्री इन्द्र देव पाण्डेय, अखिलेश्वर चतुर्वेदी, अनिरुद्ध कुमार चतुर्वेदी जी सहित सैकड़ों ग्राम व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!