नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आरगा ब्रांड को मुकाम देने में जुटीं सीडीओ — विकास भवन में आरगा स्टोर व शक्ति कैफे पर की चाय पर चर्चा — परसपुर के खरगूपुर की स्वयं सहायता समूह को किया है आवंटन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,851 views

गोंडा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त बनाने में मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली जुटी हैं। उन्होंने विकास भवन में आगरा ब्रांड को आगे बढ़ाने के लिए परसपुर के खरगूपुर पंचायत के गणेश प्रेरणा स्वयं सहायता समूह को आगरा स्टोर व शक्ति कैफे आवंटित किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा की और तय किया कि सभी लोग बैठकों में यहीं चाय- नश्ता अनिवार्य रूप से लें। यही नहीं उन्होंने लंच भी समूह के कैफे से ही करने पर जोर दिया।
बृहस्पतिवार को अचानक सीडीओ विकास भवन के अधिकारियों डीपीआरओ लालजी दूबे, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, डीडीओ सुशील श्रीवास्तव आदि के साथ कैफे पहुंचीं। वहां कर्मचारियों के साथ ही चाय के साथ नाश्ता किया। इस दौरान कैफे में काफी मशीन की व्यवस्था करने के साथ ही सजावट की व्यवस्था बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि समूह के आरणा ब्रांड को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए नियमित प्रयास हों। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं विभा श्रीवास्तव, मंजू, शबाना का उत्साह बढ़ाया। कहा कि महिलाएं स्वरोजगार आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रयास करें। व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए आम लोगों से अपील किया कि समूह के कैफे से ही चाय- पानी करें। इससे गरीब महिलाओं को उन्नति मिलेगी। खरगूपुर के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय बहादुर तिवारी ने सीडीओ की पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि समूह से महिलाओं को तरक्की की नई राह दिखा रहीं हैं और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!