नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जनता इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,066 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा

जनता इंटर कॉलेज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस मनाया गया ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रियाजुद्दीन खान तथा प्रबंधक हाजी मोहम्मद बशीर उर्फ लल्लन सेठ ने हिस्सा लिया l राष्ट्रीय पर 26 जनवरी के अवसर पर कॉलेज के कई पूर्व अध्यापक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे l

शुक्रवार को जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर में 75 व गणतंत्र दिवस मनाया गया l कड़ाके की ठंड में सुबह से ही देश प्रेम के जज्बे के साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कॉलेज में इकट्ठा हुए l सुबह 10:00 बजे ध्वजारोहण के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य रियाजुद्दीन खान ने राष्ट्रीय पर्व पर आए हुए कॉलेज के कई पूर्व शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं गणमान्य व्यक्तियों का शुक्रिया अदा किया l गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोलते हुए पूर्व प्रधानचार्य मोहम्मद शफी खान ने कहा कि देश इस वर्ष अपना 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है l 26 जनवरी 1950 को अपनाए गए संविधान ने देश के शासन की नींव रखी और भारतीय गणराज्य के जन्म की शुरुआत हुई l इस तिथि को इस उद्देश्य से चुना गया कि आज के दिन पूर्ण स्वराज की ऐतिहासिक घोषणा हुई l इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की थीम ‘ विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की मात्रका है ‘ जो देश की आकांक्षाओं और लोकतंत्र के पोशाक के रूप में इसकी भूमिका का प्रतीक है l यह दिन भारत के संविधान को अपने और राष्ट्र को एक गणतंत्र के रूप में घोषित करने का प्रतीक है l

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक फिरोज अहमद, मोहम्मद शहीक, इजाजुद्दीन ,मोहम्मद उमर, अहसानुर रहमान, अनिल वर्मा, मसुदुर रहमान, मोहम्मद जावेद, जमुना दास मौर्य,इमाम अली, शिक्षिका संजू पांडे, मोनिका , बड़े बाबू राजेश सिंह गणमन व्यक्तियों में डॉक्टर अजमल खान ,मोहम्मद शरीफ, राजीउद्दीन, रामदेव त्रिपाठी, सहित कई लोग शामिल रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!