जारी है अयोध्या बार्डर का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह अभी भी पुलिस है तैनात इस
1 min read
4,209 views
राकेश कुमार सिंह
मोतीगंज गोण्डा। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय द्वारा पौष पूर्णिमा स्नान व श्री रामलला दर्शनार्थियों के दृष्टिगत सरयू पुल पर लगे डायवर्जन/बैरियर पर लगे पुलिस बल को चेक किया गया तथा वाहनों को डायवर्ट करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्र0नि0 नवाबगंज मनोज कुमार राय व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें
गोंडा अयोध्या मार्ग पर दर्जी कुआं डुमरियाडीह नवाबगंज सरयू घाट कटरा शिवदयालगंज में में चौराहों पर बैरिकेटिंग कर हर आने जाने वाले को मार्ग डायवर्जेंन तलाशी लेकर जाने दिया जा रहा है वहीं हर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहनों की पुलिस गहन चेकिंग कर रही है
राम लला के दर्शन के लिए अभी भी दूर दराज से भक्तगण आ रहे हैं जिनकी संख्या सैकड़ो में रहती है इसीलिए गोंडा पुलिस गोंडा अयोध्या बॉर्डर पर कड़ी सतर्कता बरत रही है!
