नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती के दौरे पर मसूद आलम खान सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

1 min read

 1,495 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा – पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले जहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत। मसूद आलम ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की 2024 लोकसभा का चुनाव करो और मरो का चुनाव है यह चुनाव देश का अंतिम चुनाव हो सकता है अगर आप सब लोगों ने पूरी मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी का साथ नहीं दिया तो आने वाले समय में देश के संविधान को खतरा है और देश की लोकतंत्र को भी खतरा है। देश में जो महंगाई बेरोजगारी है आने वाले दिनों में और बढ़ेगी कियोकी सारा पैसा किसानों गरीबों मजदूरों के जेबों से निकालकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों और पूंजी पतियों के हाथों में जा रहा है इसलिए अगर इस देश के संविधान को जिसे डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर ने बनाया था उसे बचाना है इस देश की लोकतंत्र को जिसे गांधी नेहरू सरदार पटेल मौलाना आजाद जैसे लोगों ने देश को आजाद करने में अपनी भूमिका/कुर्बानी दी है अगर उसे बचाना है तो आने वाले 2024 में समाजवादी पार्टी का लोकसभा सांसद इस उत्तर प्रदेश मे अधिक से अधिक बनाना होगा और 26 जनवरी से शुरू हो रहे PDA पखवाड़े को हर बूथ तक pda पंचायत से लोगों को जागरूक करना होगा। मसूद आलम खान नौजवानों को आवाहन करते हुए कहा कि अगर नौजवानों को रोजगार चाहिए और उन्हें सेना में पक्की नौकरी चाहिए तो उन्हें समाजवादी पार्टी की सरकार केंद्र में लाना होगा
अगर किसानों को अपनी आय दुगनी करनी होगी अ गर छात्रों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करनी होगी अगर छोटे व्यापारियों को अपने कारोबार को आगे बढ़ना होगा तो उन्हें गरीब किसान छात्र मजदूर हितैषी सरकार केंद्र की सत्ता में लाना होगा और केंद्र में बैठी झूठी सरकार को हटाना होगा श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लाल मोहम्मद पूर्व चेयरमैन खरगूपुर एच एल तिवारी रामहेत मौर्य राजित राम कश्यप जाहिर खान डॉक्टर जुनैद अहमद अशफाक अहमद सलमान खान अर्जुन यादव विशंभर कुमार प्रदीप कुमार गौतम आजाद अली सफीक अहमद समेत सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!