नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कोहरे की वजह से आमने सामने भिड़ी दो मोटघनेरसाइकिल,मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,217 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से आमने सामने दो मोटर साइकिल की टक्कर हो गई जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका नाम अमृता पत्नी जनकराम उम्र 35 वर्ष निवासी देवरिया मनकापुर जिला गोंडा की रहने वाली है l कुछ कार्यवश अपने दंपति के साथ बाहर गई थी कि अंधियारी के पास सामने से आ रही एक मोटर साइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी l टक्कर की वजह से महिला मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई l आसपास के लोगों ने महिला को उठाया और देखा तो महिला को चोट लगी हुई थी l लोगों की सहायता से जल्द ही 108 एम्बुलेंस
Up32bg9453 मनकापुर लोकेशन ईएमटी अविरल वर्मा पायलट गंगाराम यादव द्वारा चोटिल महिला को मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों द्वारा इलाज कराया गया l

इस एम्बुलेंस के स्टॉफ ने इस घटना की सूचना अपने जिला प्रभारी राजन भारती वा प्रोग्राम मैनेजर संजय पाण्डेय को दी l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!