नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बने देवेंद्र सिंह सचदेवा

1 min read

 460 views

संजय कुमार प्रजापति

गोंडा – उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं व्यवसायी सरदार देवेन्द्र सिंह सचदेवा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।यह जानकारी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने दी। उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि तीन दशकों से अधिक उद्योग व्यापार मंडल नगर नवाबगंज के अध्यक्ष पद पर निर्विवाद, कर्मठ एवं समर्पित भाव से उद्योग व्यापार मंडल का संचालन कर रहे सरदार देवेन्द्र सिंह सचदेवा को जिला कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। ज्ञातव्य है कि श्री सचदेवा समाजसेवा के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक,धार्मिक , शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। श्री सचदेवा अपनी शालीनता, सादगी एवं न्यायप्रिय कार्यशैली से इलाके में लोकप्रिय तथा सर्वमान्य व्यापारी नेता के रूप में जाने जाते हैं। श्री सचदेवा के मनोनयन पर खुशी का इजहार करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक रमापति शास्त्री, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा गुप्ता, डॉ अकबाल अहमद सिद्दीकी, रघुबीर गुप्ता,अमरीश सर्राफ, दुर्गेश सर्राफ, मोहम्मद इसहाक रैनी एडवोकेट,हाजी मोहम्मद शमीम अंसारी एडवोकेट, मनीष सोनी, मनदीप सिंह सचदेवा, सरदार प्रतिपाल सिंह सलूजा,सरदार गुरबक्श सिंह,डल्ले टेलर, सतपाल सिंह सचदेवा, सरदार अरविन्द पाल सिंह, महादेव सागर, प्रिंस,परांशू, पंकज भगत सहित तमाम गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों ने श्री सचदेवा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!