नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बाबा नग्रसेन स्थान पर चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,238 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनज़र नगर पंचायत बेलसर के बाबा नग्रसेन स्थान पर बृहद स्वच्छता अभियान पूर्व प्रमुख अजीत सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण तथा घाटों की बृहद सफाई की गई ।सफाई अभियान को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि हमें स्वच्छता को अपने दिनचर्या में अपनाना होगा। आज पूरे देश में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम मची हुई है। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता एक क्रिया है जिससे हमारा शरीर, दिमाग, आसपास साफ और शुद्ध रहता है। हमारे मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन साफ-सफाई आवश्यक है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है परंतु 22 जनवरी तक यह विशेष अभियान लिया गया है। इसके अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के स्कूल, मंदिर, नगर पंचायत कार्यालय आदि में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर सूर्य दत्त सिंह, पिंटू सिंह, अनिल चौरसिया, बाबू सिंह, मोनू रुपन, मुबारक अली, कृष्ण कुमार भारती, राकेश भारती, मोबीन, बृजमोहन भारती, राम भूल पासवान, गयादीन, अशोक पटवा के साथ-साथ नगर पंचायत वासियों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!