नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने गोंडा बॉर्डर पर पहुंचे कांग्रेस नेता तरुण पटेल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,271 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी (गोंडा ) भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश में शांति और न्याय का दौर लौटाने का वादा करते हुए कांग्रेस ने मणिपुर से मुंबई तक की अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत की। मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 40 किलोमीटर दूर थौबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक के निकट भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकल गई l

किसान नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी तरुण पटेल ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश में क्रांति लाएगी। यह यात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि वैचारिक है। युवा न्याय योद्धा बनकर यात्रा में शामिल होकर नफरत समाप्त करने व मोहब्बत का संदेश देने के लिए आगे आ रहे हैं। केंद्र सरकार यात्रा को लेकर परेशान है। इसीलिए उसके रास्ते में तरह तरह की बाधा उत्पन्न कर रही है।

सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता 28, नेशनल हाईवे गोंडा बाईपास पर अपने नेता एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में लग रहे l युवा  नेता तरुण पटेल पूर्व लोकसभा प्रत्याशी,किसान नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस अपने संसदीय क्षेत्र की सीमा पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ फूल माला लेकर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए खड़े रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!