नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

युवा महोत्सव सप्ताह अंतर्गत हुए विविध कार्यक्रम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,963 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा — महाराजा देवी बक्स इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती युवा दिवस के उपलक्ष में चल रहे युवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर बड़ा लक्ष्य लेकर उसे पूर्ण कर देश का मान सम्मान और गौरव को ऊंचाइयों पर ले जाएं इस दौरान बालक बालिका वर्ग की अलग-अलग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके साथ निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा इस दौरान एनसीसी कैडेट्स को देश की एकता और अखंडता के साथ स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का संकल्प भी दिलाया गया I अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, विकास सिंह के साथ विद्यालय के शिक्षक डॉ पदम नाथ पांडे ,डॉक्टर पवन प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडे, कन्हैयालाल, सुग्रीव प्रसाद, बृजेंद्र प्रताप सिंह, राजेश चंद पांडे, राकेश शुक्ला ,चंद्रशेखर ,उमेश चंद्र गुप्ता ,रामेश्वर प्रताप सिंह, मोहम्मद यूनुस, लक्ष्मी नारायण मिश्र, रंजीत कुमार, कुंवर संजीव सिंह ,सुजीत श्रीवास्तव मनीष सिंह ,सतपाल सिंह, देवेंद्र कुमार यादव ,अमित वर्मा ,अशोक कुमार आदि के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक , कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!