डुमरियागंज के खोरिया रघुवीर सिंह में आयोजित हुआ कार्यक्रममि , मिठवल ब्लाक के तिगोडवा में पहुंची यात्रा
1 min read
5,379 views
मोहम्मद सुलेमान / नंदनी मौर्या
डुमरियागंज (सिद्धार्थ नगर) मिठवल। आज 09 जनवरी 2024 को दोपहर 10.30 से डुमरियागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत खोरिया रघुवीर सिंह में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा योजनाओं से जुड़ने के लिए अपना नाम लिखाया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में गोविंद माधव त्रिपाठी और मुख अतिथि चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने आए हुए लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश बहुत तेज गति से विकसित होने के लक्ष्य के तरफ बढ़ रहा है। सरकार सबका साथ सबका विकास के अवधारणा पर कार्य कर रही हैं। योजनाओं से पिछड़े और गरीब लोगों को बहुत मदद मिल रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलाहुद्दीन अंसारी सचिव राजदेव मिश्र के अलावा कृषि और स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात लोगों को शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में सुरेश मौर्य, आदित्य दूबे,लहरी, छट्ठू,रामदास निषाद, राजाराम मौर्य लेखपाल रीना भारती, राकेश पाठक,सुनीता,संगीता , मुबारक माधव मौर्य नारायण स्वरूप पाठक अरुण पाठक अशोक दुबे और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। दोपहर 02 बजे के बाद डुमरियागंज ब्लाक के मिश्रौलिया में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान उमेश गौतम सचिव राजदेव मिश्रा और ब्लाक की टीम की उपस्थिति में कार्यक्रम को पूर्व की भांति संचालित किया गया। मिठवल ब्लाक के ग्राम पंचायत तिगोडवा में कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक के द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी के रूप में हेमन्त कुमार गुप्ता रहे।आए हुए अतिथियों का प्रधान प्रतिनिधि शारदा प्रसाद चौधरी ने स्वागत किया।मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि राम किंकर मिश्रा ने कहा हमारे प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि 2047 तक राष्ट्र को विकसित बनाना है। जो योजनाएं बनी हैं उसके मूल्यांकन के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।आज बिजली गैस सबको मिल रहा है,खाद पानी की सुविधाएं हर खेत में उपलब्ध हैं। ऐसे नेता की राष्ट्र को आवश्यकता है।भाजपा नेता सुभाष दूबे ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ने का है। इससे पूर्व ग्राम पंचायत सचिव दुर्गेश कुमार सिंह के पहल से आवश्यक लोगों द्वारा सरकारी योजनाओं के लिए अपना नामकरण कराया गया।जन कल्याणकारी योजनाओं में,आवास, विधवा, वृद्ध पेंशन, विकलांग पेंशन पीएम किसान योजना सहित अन्य कई योजनाओं की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों ने अपना नाम लिखाया । कार्यक्रम के पश्चात लोगों को शपथ दिलाई गई। एलडी पर लोगों के द्वारा मोदी के भाषण को भी सुना गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण विक्रम यादव ने किया। कृषि विभाग से रमेश कुमार स्वास्थ्य विभाग से हरिओम पांडे द्वारा जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकत्री,आशा में संजय देवी, सहायिका कमलावती राजमती उपस्थित रहीं ।इस दौरान राजमती, खुश्बू,रीतू अंजू आदि मौजूद रहीं।
