तकनीकी शिक्षा के प्रति चलाया गया जागरुकता अभियान
1 min read
3,568 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा —पॉलिटेक्निक चलो जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक आदमपुर के शिक्षक दल ने महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में छात्र – छात्राओं को पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने हेतु जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि पॉलिटेक्निक के आधार पर आपको तुरंत जॉब भी मिल जाती है। इसके बाद आप जूनियर इंजीनियर बन जाते हैं और जूनियर इंजीनियर के पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं इसके अलावा, लोको पायलट, टेक्निकल असिस्टेंट, और बहुत सारे सरकारी पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। यह इंटरमीडिएट के बराबर की मान्यता प्राप्त होता है।राजकीय पॉलिटेक्निक आदमपुर के रसायन विज्ञान प्रवक्ता विपिन कुमार तिवारी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पॉलिटेक्निक के प्रवेश परीक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा आवेदन 8 जनवरी से प्रारंभ होकर 29 फरवरी 2024 तक चलेगा। आप सब समय से आवेदन ऑनलाइन कर दें ।साथ ही उन्होंने पॉलिटेक्निक आदमपुर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम की जानकारी छात्र – छात्राओं को दिया। इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक आदमपुर के प्रवक्ता अंकित कुमार, प्रज्ञा पांडेय, विदित कश्यप एवं विद्यालय के शिक्षक शशि कुमार सिंह, अशोक कुमार , कुँवर भगवती सिंह आदि के साथ छात्र- छात्राएं उपस्थिति रहे।
